भैरूंदा के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 108 लोगो ने बीजेपी का दामन छोड़, कांग्रेस का थामा हाथ…

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के घोषित हो चुके हैं। इसके बाद से अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर से जनता से रूबरू हो रही है।

वही भैरूंदा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवी सिंह थारोल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोपालपुर के अध्यक्ष रामनाथ मीणा ने जनपद पंचायत भैरूंदा क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक ग्रामों मे जन सम्पर्क किया। उनके साथ नर्मदा सेवा सेना के प्रदेश संयोजक विक्रम मस्ताल साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामिल थे। वही जन सम्पर्क के दौरान 18 ग्रामो के लगभग 108 बीजेपी के लोगो ने बीजेपी का दामन छोड़, कांग्रेस का हाथ थामा लिया है। 

       वही जानकारी देते हुए भैरूंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवीसिंह थारोल ने बताया कि विगत दिनों कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसके उपरांत गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठजनो के साथ 18 ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसमें 108 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे का सिलसिला जारी रहेगा। 

इन ग्राम के लोग हुए सामिल- 

ग्राम बाबरी में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एवं मंडलम अध्यक्ष जगदीश राजपूत ने 30 लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ग्राम चमेटी में सेक्टर अध्यक्ष जमाल खान ने एक व्यक्ति को, ग्राम अतरालिया में 05 व्यक्तियों को, ग्राम रिछाड़िया में 10 व्यक्तियों को, ग्राम सेमलपानी में 15 व्यक्तियों को, ग्राम महागांव एक व्यक्तियों को, ग्राम गोरखपुर में ब्लाक उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद ने 17 व्यक्तियों को, ग्राम सुकरवास में कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर मीणा के नेतृत्व में 20 लोगो को, ग्राम मंजाखेड़ी में 13 व्यक्तियों को, ग्राम बांकोट में 08 व्यक्तियों को भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बाबरी से लेकर पिपलानी तक 18 गांव के दौरे में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बड़-चड कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!