
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कार्यवाही मे गति लाते हुए क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है ।

इसी क्रम में थाना भेरुन्दा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपक कपूर के मार्गदर्शन मे दिनांक 12 अक्टूबर2023 को थाना प्रभारी भेरुन्दा गिरीश दुबे द्वारा टीम गठित कर पृथक पृथक ग्रामो में अवैध शराब बेचने के स्थानों पर दविश दी जाकर ग्राम डिमावर, बोरखेड़ा कला व क़स्बा भेरूंदा से देशी व अंग्रेजी कुल 16 लीटर अवैध शराब जप्त कर 34(1)आवकारी एक्ट के पृथक पृथक 03 प्रकरण दर्ज किये गए है एवं आरोपी विजय यादव निवासी ग्राम डिमावर के यहाँ अधिक मात्रा मे अवैध शराब की सूचना पर दविश दी गयी जो आरोपी के कब्जे से देशी सफ़ेद प्लेन शराब के 238 पाव, देशी मसाला शराब के 229 पाव, किंगफ़िशर वियर 03, अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस के 28 पाव कुल 91 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 51,000/- रुपये* की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) आव एक्ट का अपराध पंजीवद्ध कर गिरफ़्तारी की गयी है।
1. अनिल बरेला पिता आप सिंह बारेला निवासी ग्राम मगरपाट थाना बिलकिसगंज
2. बृजेश सरसवाल पिता मांगीलाल सरसवाल निवासी ग्राम बोरखेड़ा कला
3. रसूल खान पिता हुसैन खान निवासी ग्राम पांडागाँव
4. विजय यादव पिता राम बक्स यादव निवासी ग्राम डिमावर (जप्ती शराब 91 लीटर )
उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान- प्र आर महेंद्र गुर्जर, प्र आर पवन, प्र आर भुवनेश्वर, म.आर प्रीति, आर आनंद, आर संजीव, आर विपिन जाट, सैनिक शैलेन्द्र का सराहनीय कार्य रहा है।
