ग्राम पिपलानी का आरोग्य केन्द्र कई महीनो से बंद, झोलाछाप डॉक्टर के भरोसे ग्रामीण…

भेरूदा तहसील के अतंर्गत आने वाले ग्राम पिपलानी मे स्वास्थ्य व्यवस्था वेन्टीलेटर पर है, क्योकि ग्रामवासीयो को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए शासन ने आरोग्य केन्द्र खोले गए, लेकिन आरोग्य केन्द्र मे पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी कई महीनो से आरोग्य केन्द्र नही पहुंच रहे है।

   वही ग्राम पिपलानी निवासी जगदीश कांकरवाल ने बताया कि गाँव के आरोग्य केन्द्र महीनो से बंद है। ग्रामवासीयो को ईलाज कराने लाडकुई या भेरूदा जाना पडता है जो कि यहा से बहुत दूर है, जबकि ग्राम से लाडकुई की दूरी लगभग 25 किमी है तो वही भेरूदा की दूरी लगभग 45 किमी है।

     ऐसे में पिपलानी क्षेत्र से लगे दर्जन भर ग्राम के ग्रामीणो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समय से ईलाज ना मिलने के कारण कही, अनहोनी घटना घटित ना हो जाए इसका डर ग्रामीणो के मन मे बना रहता है।

    वही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था झोलाछाप डॉक्टरो के भरोसे चल रही है, सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा बताया गया कि NM का पद रिक्त है, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कर्मी पदस्थ है, लेकिन 6 से 7 ग्राम होने के कारण उन्हें शेड्यूल के हिसाब से हर गांव में पहुंचना होता है, वहीं टीकाकरण की व्यवस्था को लेकर महीने में एक बार भेरूंदा से टीम जाकर टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है।

इनका कहना है-

आपके द्वारा यह विषय संज्ञान में लाया गया है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ताकि ग्राम वासियों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके। 

डॉ सुधीर डेहरिया, जिला अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!