शिव के सामने हनुमान, विक्रम मस्ताल बुदनी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित…

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, इस पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्यशियो के नामो का किया ऐलान..
नवरात्र के प्रारम्भ होते ही, कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, इस पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्यशियो के नामो का ऐलान किया है। 

इस सूची में सीहोर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। इसमें बुधनी, आष्टा और सीहोर के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन फिलहाल इछावर को होल्ड पर रख दिया गया है। बुधनी में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने सीहोर विधानसभा सीट से युवा नेता शशांक सक्सेना एवं आष्टा से कमल चौहान को मैदान में उतारा है। इछावर विधानसभा सीट को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!