बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भेरूंदा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने शुरू किया जनसम्पर्क…

नाराज कांग्रेसी नेता ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से की मुलाकात….

मध्यप्रदेश की हॉट सीट मानी जानी वाली बुधनी विधानसभा जहां से कांग्रेस ने शिवराजसिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी विक्रम मस्ताल को उतारा है। वही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क शुरू कर दिया है।
   तो वही बुधनी के भेरुंदा से कांग्रेस नेताओं का एक दल पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से जाकर मिला और उन्होंने विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
   वही श्री मस्ताल ने भेरूंदा पहुंचकर जनसम्पर्क किया, इस दौरान विक्रम मस्ताल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है, तो वही विरोध पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने कहा कि हम सब एक ही पार्टी का हिस्सा है। आपस मे कुछ चीजें हो जाती है, उन चीज को कंट्रोल करेंगे और हम सब एक झंडे के नीचे चल रहे है, जिसका नाम है कांग्रेस पार्टी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!