
बुधनी विधान सभा के भेरूंदा नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।,
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भेरुंदा पहुंचे, यहा उन्होने सर्वप्रथम खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा आर्चना की।,
वही श्रीमती सिंह ने उपस्थित महिलाओं भेटकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की, इसके उपरांत नगर के इंदौर भोपाल मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यालय का फिता काटकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रीमती सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।
इस बार 01 लाख पार से जीत के लिये जीत का मंत्र देते हुये, श्रीमती सिंह ने कहा कि इसके लिये कार्यकर्ताओं को मुंह में शक्कर, पैर में चक्कर, सीने में आग ओर सिर पर वर्फ रखकर जनता के बीच जाना है। ओर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा किए विकास को जन-जन तक पहुॅचाना होगा, वही उन्होने कहा कि इस बार 230 विधानसभा क्षेत्र मे सबसे बडा कमल बुदनी मे खिलना है।
