
भैरूंदा की खो-खो कल्याण संघ के दो खिलाड़ी आयुषी यादव व ऋषभ हरियाले ने मलेशिया में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है, विदेश से लौट कर आने पर नगर के लोगों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह दोनों खिलाड़ी का चयन पहले 18 दिनों के नेशनल कैंप के लिए हुआ था, वहां से उन्हें भारतीय टीम के लिए चयनित किया गया, जो मलेशिया दौरे पर पहुंची जहां टीम को विजय प्राप्त हुई और भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
वही पहली बार नगर के दो खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में खेल कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, जो भेरूंदा के लिए गौरव की बात है, इस अवसर पर एक विशाल स्वागत रैली का आयोजन किया गया, रैली खेल परिसर भैरूंदा से प्रारंभ कर नगर के भिन्न मार्गो से होते हुए, शुभम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में समापन किया गया, जिसमें नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
