
पुलिस ने किया गिरफ्तार,भैरूंदा थाने के सिंहपुर की घटना
बुधनी के भैरूंदा क्षेत्र के सिंहपुर मे आपसी कहासुनी के चलते नौकर ने मालिक को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची लाड़कुई चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वही मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भैरूंदा भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान के उदयपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने डेरे के साथ भैरूंदा क्षेत्र के सिंहपुर ऊट व भैड़े चराने लाया था। जहां नौकर और मालिक में कहांसुनी होने पर नौकर द्वारा मालिक पर प्राण-घातक हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया।
वही मौके पर पहुंची पुलिस में पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
