CM सपरिवार पहुंचे सलकनपुर, किए Maa विजयासन के दर्शन…

नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी एवं छोटे बेटे कुणाल के साथ में मां विजयासन के दरबार पहुंचे, ओर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। 

इससे पहले मुख्यमंत्री का सलकनपुर स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत कार से मां विजयासन धाम पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर सपरिवार पूजन अर्चना की।

इस दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विजयासन के दर्शन कर बुधनी विधानसभा, सीहोर जिले सहित देश, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!