करंट से हेल्पर की मौत, भेरूंदा विद्युत विभाग ने आर्थिक सहायक में 04 लाख रूपए की राशि का चेक सौपा…

लाइनमैन के साथ काम करने वाले विद्युत हेल्पर की विद्युत लाइन सुधारते हुए लाइन चालू होने के कारण मौत हो गई। वही विद्युत विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। 

   दरअसल भैरूंदा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम श्यामपुर निवासी गणेश बरखडे जो कि लाइनमैन के साथ हेल्पर का काम करता था, 31 अक्टूबर को विद्युत लाइन सुधार रहा था। तभी विद्युत लाइन चालू हो जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। 

   विद्युत विभाग द्वारा मृतक की पत्नी को 04 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वही विद्युत विभाग भैरूंदा के डी अभय गोपे द्वारा मृतक गणेश बरखडे की पत्नी हीरामणि बरखडे को चेक सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!