विकसित भारत संकल्प यात्रा भैरून्दा जनपद की ग्राम पंचायत मगरिया और मंजीखेड़ी में निकाली गई।

प्रदेश के साथ ही जिलेभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जिले की अनेक ग्राम पंचायतों से निकाली जा रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छूटे हुए हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा भैरून्दा जनपद की ग्राम पंचायत मगरिया और मंजीखेड़ी तथा सीहोर जनपद की ग्राम पंचायत सतोरनिया और जमोनिया खुर्द में, बुधनी जनपद की ग्राम पंचायत बोरधी और गोण्डी गुराड़िया तथा इछावर की ग्राम पंचायत मोहनपुर और पटारिया सीधा में निकाली गई। इस दौरान हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए और अनेक विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। अनेक ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!