पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान और मंत्री श्री सारंग भी हुए शामिल…
– कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रुद्राक्ष महोत्सव में बड़ी संख्या में देश-प्रदेश से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। रुद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए तथा शिव महापुराण कथा सुनी।




