देश में रोजाना लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये समय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सज्जन सिंह वर्मा ने यह बात कही।

कांग्रेस पार्टी ने सीहोर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया। जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्वावधान में सीहोर नगर के स्थानीय सोनी धर्मशाला में नव-संकल्प 2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर के कांग्रेस जन शामिल हुए। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
