सोमवती अमावस्या पर उमड़ा भक्तों का सैलाब…

हिंदी नववर्ष गुडी पड़वा से पहले सोमवती अमावस्या पर नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त नर्मदा स्नान करने के लिए पहुंचे। रेहटी तहसील के आंवलीघाट नर्मदा तट पर सोमवती अमावस्या से एक दिन पहले ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। रात 12 बजे से लोगों ने स्नान करना शुरू भी कर दिया, जो दिन में भी लगातार चलता रहा।

रेहटी तहसील के नर्मदा तट आवलीघाट का पौराणिक महत्व ही बताया जाता है। इसके लिए यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं और वे पुण्य सलिला मां नर्मदा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। हिंदी नववर्ष गुड़ी पड़वा से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। श्रद्धालु वक्त नर्मदा स्नान करने के बाद मां विजयासन धाम सलकनपुर में भी पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!