– मतदाता अधिक से अधिक मतदान करे इसके लिए स्वीप प्लान के तहत प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्वीप प्लान के तहत आएं दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में भैरूंदा एसडीएम मुख्यालय प्रांगण में स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली बनाई गई। वही सहायक कलेक्टर व प्रभारी भैरुंदा एसडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
स्वीप प्लान कार्यक्रम के तहत बनाई रंगोली
भैरुंदा नगर में भी मतदाता जागरूकता को लेकर अलग-अलग दिन कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जैसे स्कूल में निबंध प्रतियोगिता की जा रही है, मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसके अलावा स्वीप प्लान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी प्रकार ऑफिस के सामने रंगोली बनाई गई। जिससे हम हमारे ऑफिस में आने वाले लोगो को मतदान बहुत ही जरूरी है और मतदान करना हमारा कर्तव्य है जिसे जरूर करे।
अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर भैरुंदा
