ग्रामीण ने दिखाई सूझबूझ कमरे में किया बंद, वन अमला मौके पर मौजूद…
। भैरुंदा क्षेत्र के वन परिक्षेत्र लाड़कुई के अंतर्गत ग्राम किशनपुर में बीती रात्रि को तेंदुआ शिकार की तलाश में तेंदुआ ने गांव में दस्तक दे दी और जंगल से लगे खेत पर बने घर में घुस गया। घर के सदस्य आंगन में बैठे थे तभी कमरे से समान गिरने की आवाज आई तो देखा तो तेंदुआ कमरे मे नजर आया, जिसे देख घरवालों के होश उड़ गए औऱ हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया।
जानकारी घटना तकरीबन बीती रात्रि 8:00 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम किशनपुर निवासी पहलाद पिता विश्राम के घर मे तेंदुआ अचानक जंगल की ओर से आया ओर घर के अंदर घुस गया। तेंदुआ को देख घरवालो मे भय का माहौल है। वही तेंदुआ घर के अंदर बनी स्लैप पर चढ़कर बैठक गया। सूचना के बाद मौके वन पर अमला पहुंचा फिलहाल सुबह तेंदुए का रेस्क्यू किया जाएगा।
तेंदुआ कमरे मे आया नजर…
वही जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि खेत मे बने मकान मे तेंदुआ घुसा गया है। लेकिन कोई अप्रिय घटना नही हुई है। हमारे द्वारा भोपाल टीम को सूचना दे दी है, रेसक्यू टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करेंगी।
