– बुधनी वन परिक्षेत्र ग्राम विक्रमपुर में तेंदुए की दस्तक देखी गई। जहां बीती अल सुबह तेंदुए ने जंगल मे एक गाय को अपना शिकार बनाया है। ग्राम के आसपास तेंदुए के दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि ग्राम विक्रमपुर जो कि वन क्षेत्र से लगा होने के कारण तेंदुए वन क्षेत्र के रहवासी इलाके में नजर आया है। हालांकि तेंदुए सिर्फ एक गाय को ही अपना शिकार बनाया। परन्तु तेंदुए की दस्तक के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। वही सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
गाय का किया शिकार…
