वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
– विगत दिनों भाजपा में शामिल हुए, विशाल खंडेलवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में बुदनी विधानसभा के भैरुंदा से भोपाल के लिए चार दर्जन के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि इनमें से करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायत सरपंच व उपसरपंच भी भाजपा मे शामिल हुए। जो आज कांग्रेस का हाथ छोड़, भाजपा का दामन थाम लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा कांग्रेसियों पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने कहा कि वह अफसरवादी लोग, स्वार्थी तत्व के लोग, कॉलोनीनाइज व दलाल लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं जिन्हें कांग्रेस में मलाई खाने को नहीं मिल रही है। जिनका जनाधार नहीं है। कांग्रेस का कुनबा कायम है, कांग्रेस सशक्त है और मजबूत है।
गोपाल शर्मा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता
