– प्रदेश की कैबिनेट एवं पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके बुधनी विधानसभा के भैरूंदा पहुंची। इस दौरान उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क किया।
इससे पहले भैरूंदा पहुंची मंत्री संपतिया उइके का भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

इसके उपरांत ग्रामीण क्षेत्र गिल्लौर पहुंची ओर सभा को संबोधित किया, जहां उन्होने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने के साथ ही अबकी बार-400 पार के संकल्प को पूरा करने की बात भी कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी आम सभा को संबोधित किया।




