बड़ा फर्जीबाड़ा, नकली सील, साईन ही नही, पट्टा व नामांतरण से लेकर टेक्स रसीद तक सब फ़र्ज़ी…

दूसरे दिन भी 10 घंटे से से अधिक चली कार्यवाही, 50 से अधिक फ़र्ज़ी फाइलें जब्त

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

वाकई एमपी अजब है सबसे गजब है आपने 2 मिनिट में इंस्टेंट या सिर्फ आधार कार्ड पर लोन पाये जैसे विज्ञापनों तो जरूर देखे होंगे जिसमे ग्राहकों को लुभाने के लिए जालसाज कई प्रकार के भ्रामक जानकारी देकर भोले भाले लोगो को लूटते है
ऐसा ही एक मामला बुदनी के भैरूंदा में डूडी कॉम्प्लेक्स स्थित एवीओम माइक्रो फाइनेंस के ऑफिस में देखने को मिला। जहां लोन दस्तावेज में सचिव सरपंच के फ़र्ज़ी सील, साईन के मामले में प्रशासनिक ने कार्यवाही करते एफआईआर दर्ज कराई। 

क्या है मामला, इसको ऐसे समझिये….
दरअसल बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस के नाम पर अलग अलग एजेंट द्वारा भोले भाले लोगो को अधिक ब्याज दर पर लोन दिलाकर मोटी रकम वसूलने की शिकाय
त मिल रही थी, जिसमे कुछ लोन एजेंट त्वरित एवं कम दस्तावेज में जल्दी लोन दिलाने का लालच देकर ग्राहक से सिर्फ आधार कार्ड लेकर बाकी के लोन में उपयुक्त दस्तावेज जैसे ग्राम पंचायत में पट्टा, नामांतरण जैसे अनेक दस्तावेज बिना सरपंच सचिव की जानकारी के उनकी फ़र्ज़ी सील बनबाकर स्वयं ही नकली साईन कर फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार कर लेते थे जिससे एजेंट ग्राहक से मोटी रकम वसूलते थे सूत्र बताते है कि ग्राहक से प्रति फाइल तीन हजार से लेकर सात हजार रुपये तक कि ना सिर्फ अवैध वसूली होती थी बल्कि उन्हें ब्याज के रूप में भी 15% से लेकर तो 27% तक कि मोती वसूली की जाती थी
वही जब इसकी भनक सरपंच सचिव को लगी तो उनके द्वारा एसडीएम, जनपद सीओ एवं भैरूंदा थाना प्रभारी के नाम शिकायती पत्र सोप कार्यवाही की मांग की गई थी जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आया और मंगलवार शाम को नगर के ही डूडी कॉम्लेक्स स्थित एवीओम माइक्रो फाइनेंस के दफ्तर पर पहुच दबिश दी ओर कई महत्वपूर्ण फ़र्ज़ी दस्तावेज जब्त किये

क्या कहते है नियम, इसे भी समझिये…
दरअसल जिस प्रकार लोन एजेंट द्वारा सरपंच सचिव के फ़र्ज़ी सील लगाकर ग्राम पंचायत के पट्टे ओर नामांतरण के कागजात तैयार किये जा रहे थे असल मे ये ये कागजात तैयार करने का अधिकार स्वयं ग्राम पंचायत को भी नही है, आपको बता दे कि सरकार की स्वामित्व योजना के अनुसार ड्रोन से सर्वे कराकर एक पूरी कार्ययोजना तैयार की गई, जिसके अनुसार सिर्फ तहसीलदार को ही अधिकार है इस मामले में लेकिन वाबजूद इसके फ़र्ज़ी तरीके से कागजात तैयार की जा रहे थे जो अवैध है एवं कानूनी कार्यवाही के दायरे में आते है।

दूसरे दिन भी 10 घंटे से अधिक समय अधिकारी खंगालते रहे फर्जी दस्तावेज 50 फ़र्ज़ी फाइलें जब्त
मंगलवार को देर शाम चली कार्यवाही के बाद बुधवार सुबह भी 10 बजकर 30 मिनिट पर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, तहसीलदार सौरभ शर्मा, जनपद सीओ प्रबल अरजरिया, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी सहित सहित अमले ने फिर से फ़र्ज़ी कागजातों की खोजबीन प्रारम्भ की जो देर शाम करीबन 07 बजकर तीस मिनिट तक चली जिसमे अधिकारी एवीओम दफ्तर में ग्राहकों की लोन की सभी फाइल एवं कंपनी से सम्बंधित सभी छोटे बड़े दस्तावेज खंगाले जिसमे 50 से अधिक फर्जी फाइल जब्त हुई जिसमें ना सिर्फ सरपंच सचिव के नकली सील साइन बल्कि पट्टे से लेकर नामांतरण सब कुछ फ़र्ज़ी निकला जिसके बाद दफ्तर से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अभिरक्षा ले लिए गए

ऐसे खुली पोल
फ़र्ज़ी सील साईन वाले गोराखधंदे का भंडाफोड़ करने बाले शिकायतकर्ता सचिव ग्राम पंचायत छिदगांव मोजी विष्णु प्रसाद हरिव्यासी ने बताया कि ग्राम में एक व्यक्ति के फर्जी पट्टे के कागजात देखे तो उस पर वकायदा हमारे फर्जी सील ओर साइन मौजूद थे जब इसकी जानकारी हमने संबधित व्यक्ति से ली कि ये कहा बनबाया है तो उसने एवीओम फाइनेंस के कर्मचारी से लोन कराने एवं एवं उसके द्वारा ही दस्तावेज तैयार करने की बात सामने आई इसके बाद एसडीएम, जनपद सीओ, एवं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सोप कार्यवाही की मांग की गई, ये सिर्फ एक पंचायत का मामला नही है बल्कि ऐसी तीस से चालीस पंचायत बताई जा रही जिसके फ़र्ज़ी सील साइन से नकली दस्तावेज तैयार किये जा रहे है

क्या कहते है जिम्मेदारों
शिकायत के बाद मंगलवार देर शाम से फर्जीबाड़े पर त्वरित एक्शन लेने बाले भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी बताते है कि मामले की जांच में प्रथम दृष्टया फ़र्ज़ी पाया गया है जिसकी आगे भी जांच की जा रही है साथ ही इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है वही कुछ उपभोक्ताओं के साइन किये खाली विड्रॉल ओर कोरे चेक भी जब्त हुए उसके भी दुरुपयोग की संभावना है उसकी भी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!