– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
हर साल 17 मई को हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन यानी कि उच्च रक्तचाप-डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक करना है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस सीहोर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भी मनाया गया और उच्च रक्तचाप से संम्बधित रोगों के प्रति जनसमुदाय को जागरूक किया गया। उच्च उक्तचाप दिवस का प्रमुख उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारे में जन सामान्य को जागरूक करना है जैसे कि अधिकांश मरीजों में उच्च रक्तचाप के कोई लक्षण नही पाये जाते है। इस कारण 30 साल से अधिक वर्ष के लोगों को हर साल उच्च रक्तचाप के लिए स्क्रिीनिंग कराना आवश्यक है। उच्च रक्तचाप के मरीजो को रक्तचाप के नियंत्रण हेतु विदित रूप् से डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवाईया लेना है एवं निर्धारित समय अंतराल पश्चात रक्त की फॉलोअप जॉच कराना है। उच्च रक्तचाप के नियंत्रण हेतु जीवन शैली में आवश्यक परिवर्तन जैसे कि भोजन में नमक कम करना, शारिरिक व्यायाम संतुलित आहार एवं तम्बाकु एंव मदिरा का त्याग भी महत्वपूर्ण उपचार है।
रक्तचाप दिवस के अवसर पर डॉ. अश्विनी दायमा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सिद्धिदात्री पिल्लई (चिकित्स अधिकारी), डॉ. रामनाथ धुसीया (चिकित्स अधिकारी), डॉ. निशा यादव, डॉ. अपूर्वा मागरकर, संजय जैन, मोनिया लुटारे, रजत कलमोदिया, सुनील कुमार, संतोष पॅवार एंव समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।
उच्च रक्तचाप के प्रति किया जागरूक…
