– बलराम सिसौदिया, रेहटी
बुधनी के देवी धाम सलकनपुर में शनिवार को देवी दर्शन कर लौट रहे, एक परिवार की स्कूटी का ब्रेक फेल हो गया। जिससे गाड़ी तेज गति से नीचे आने लगी। कुछ ही देर बाद असंतुलित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी चालक गाड़ी सहित नीचे गिर गए। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। जहां स्कूटी गिरी, उससे 30 फीट की दूरी पर मोड़ और खाई थी। गाड़ी डिवाइटर से टकराने से बड़ी दुर्घटना होने से टली। एक्सीडेंट में गाड़ी चला रहे व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें सिर और पैर में चोट आई। मौजूद लोगो व दुकानदारो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाया गया।
स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त…
