– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रेहटी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम इटारसी यात्री प्रतीक्षालय के पास एक युवक का शव दिखने की सूचना सलकनपुर चौकी पर दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान बबलू मेहरा निवासी सलकनपुर के रूप में हुई बताया जा रहा है कि बबलू मेहरा अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था और देर रात यहां पर आकर शराब सेवन कर रहा होगा तभी उसका पैर फिसलने कारण उसकी मृत्यु हो गई होगी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
सलकनपुर चौकी प्रभारी भवानी शंकर सिकरवार ने बताया कि सलकनपुर चौकी में सूचना प्राप्त हुई थी कि इटारसी यात्री प्रतीक्षालय के पास एक युवक का शव का देखा गया है सूचना पर हम घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान बबलू मेहरा पिता गजानन मेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी सलकनपुर के रूप में हुई। बबलू मेहरा शराब का सेवन प्रतिदिन अधिक मात्रा में करता था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर बबलू मेहरा की मौत कैसे हुई। पुलिस मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यात्री प्रतीक्षालय के पास मिला युवक का शव…
