– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रेहटी मे शाम को तेज हवा के साथ गिरा पानी हवा बहुत तेज होने से कई पेड़ ओर बिजली के खम्बे गिरे, इसी के साथ रेहटी भोपाल मार्ग पर बोरी ग्राम के पास एक बड़ा पेड़ रोड पर गिर जाने से एक घंटे मार्ग बंद रहा। रोड के दोनों और वाहनो की लंबी-लंबी कतार लगी देखी गई और लोग परेशान होते रहे, इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों द्वारा पेड़ को काट कर हटाया तब जाकर मार्ग चालू हुआ। वही देर शाम कोई बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, तो वही मूंग फसल मे नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आंधी का तांडव…
