– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी पहुंचे सीहोर जहां उन्होंने सीहोर में चल रही मतगणना स्थल पर पहुंचे, जहाॅ पत्रकारों से चर्चा मे उन्होने कहा की केन्द्र में मोदी जी की सरकार बन रही है, साथ ही मध्यप्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटें जीत रही है, पिछली बार हम एक सीट हार गये थे, लेकिन इस बार हम 29 सीटों पर ही विजय प्राप्त करेंगे और सभी प्रत्याशी अभी आगे चल रहे हैं, राजगढ़ के लिए उन्होंने कहा कि राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की करारी हार होगी, साथ ही कांग्रेस के केन्द्र में सरकार बनाने वाले बयान पर उन्होंने कहा की कांग्रेस तो वर्षों से सरकार बना रही है, उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के सपने देख रही है।
आलोक शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी भोपाल
