– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
विदिशा-रायसेन सीट पर शिवराज सिंह चौहान ने 08 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है, वही उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा को बड़े अंतर से हराया है।
शिवराज सिंह चौहान बड़े अंतर से जीते-
मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी जीत हासिल की है, विदिशा-रायसेन सीट पर उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा को बड़े अंतर से हराया है, शिवराज सिंह चौहान ने 08 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
अपने दम पर मध्य प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में वापसी करवाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने अब लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाया है, वे विदिशा-रायसेन सीट का संसद में 05 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, शुरूआत में कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा औऱ शिवराज सिंह चौहान में कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन शिवराज सिंह ने प्रतापभानु शर्मा बड़ी पटखनी दी है, उन्हें दो लाख 94 हजार 442 वोट मिले हैं।
