वनों की अवैध कटाई एवं अतिक्रमण को लेकर, कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल ने उठाए सवाल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल ने लाड़कुई-गोपालपुर ब्लाक अंतर्गत जंगलों में अवैध कटाई एवं अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लाड़कुई, गोपालपुर ब्लॉक के जंगलों में अवैध रूप से निरंतर कटाई की जा रही है। 

  दूसरी तरफ शिवराज जी दिल्ली में पौधा लगाना नही भूल रहे है, वो दिन दूर नही जब हमारे क्षेत्र में खाली और वीरान पहाड़िया ही रह जायेंगी। पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर शासन, प्रशासन की तरफ से ढोंग किया जाता है, अगर उसकी जगह हमारे प्राचीन जंगलों को बचा लिया जाए तो वही काफी है। 

   जो हमारे नाम के नाकेदार, नाम के रेंजर जो की जनता की खून पसीने की कमाई से मोटी तन्खा लेकर, मजे से जंगल कटवा रहे है। उन्हे पद मुक्त किया जाए ताकि जनता का खून पसीने की कमाई  बच जाए, जंगल तो भगवान भरोसे ही है, आने वाली पीढ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!