विगत दिनो भैरुंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री मे बनी आइस्क्रीम में निकला कीड़ा, वीडियो हुआ था वायरल…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
गर्मी के बीच आइस्क्रीम की अधिक मांग रहती है। परन्तु आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला दिनांक 06 जून के करीब सामने आया है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया के जरिए सामने आया था, जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने जांच करवाने की बात कही थी।
वही 14 जून दिन शुक्रवार को फ़ूड सेम्पलिंग की टीम भैरुंदा के आइस्क्रीम फैक्ट्री पहुंची और आइस्क्रीम बनाने वाली साम्रगियों की जांच की गई तथा फैक्ट्री से सेम्पल लिया गया ओर पंजनामा भी बनाया।

गौरतलब है कि मामला बुधनी के भैरुंदा का है जहां एक व्यक्ति ने आईस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
वीडियो में बताया गया कि भैरुंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री में बनी आईस्क्रीम ली गई थी। लेकिन आईस्क्रीम खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। वीडियो देख ऐसा लगता है कि आईस्क्रीम बनाने वाले किस प्रकार से लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। वही मामले को संज्ञान मे लेते हुए, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने तत्काल फ़ूड सेम्पलिंग विभाग को कार्यवाही के लिए सूचित किया गया।
वही 06 जून के करीब हूई इस घटना मे खाद्य विभाग जागा और 14 जून दिन शुक्रवार को भैरुंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री पहुंचा ओर आइक्रीम बनाने वाली साम्रगियों की जांच की गई तथा फैक्ट्री से सामग्री के सेम्पल लिए गए ओर पंजनामा भी बनाया गया।
खाद्य साम्रगियों की जांच…
