– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी रितु तिवारी के द्वारा गश्ती दल का गठन किया गया।

वही वन अमले द्वारा रात्रि कालीन गश्ती के दौरान महादेव वेदरा से एक वाहन आता दिखाई दिया, वन अमले को देख वन उपज फेक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, वही मौके से 10 नग सागौन की सिल्लिया जप्त की गई, जिसका का मूल्य 19,950/- रूपये बताया जा रहा है। फरार आरोपी के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। जप्ती की कार्यवाही मे वनरक्षक अंकित कुमार, वनरक्षक मुकेश यादव व अजहर अली मुख्य रूप भूमिका रही।
