ग्रामीण अंचलों में अवैध उत्खनन निर्बाध जारी, जिम्मेदार मौन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

माफिया राजस्व का लगा रहे चुना, हो रहा मिट्टी- खोपरा का उत्खनन…

अवैध उत्खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध उत्खनन कर परिवहन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मिट्टी-खोपरा का खनन कर माफिया परिवहन कर रहे है। जिससे कहीं ना कहीं प्रशासन को राजस्व की हानि हो रही है। भैरुंदा तहसील के कई ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा सकता है कि खेतो या जंगल इलाको में मिट्टी और खोपरा का पोकलेन मशीनों से उत्खनन किया जा रहा है। लेकिन इस पूरे मामले पर प्रशासन मौन अवस्था धारण हुए है।   

    ऐसा ही एक मामला भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर से सामने आया है। जहां एक ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के दौरान क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टी नही करते, लेकिन जानकारी लेने पर वीडियो गोरखपुर का बताया जा रहा है।

वायरल बिडीओ….

     बता दे कि पूर्व में भी ठेकेदार द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में भी अवैध उत्खनन कर रोड निर्माण के लिए मिट्टी निकाली गई। जिसकी जानकारी भी ग्रामीणों द्वारा तहसील स्तर पर सम्बधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई और ना ही मामले को संज्ञान में लिया गया। 

पहले ग्राम श्यामपुर में उत्खनन अब गोरखपुर में, आखिर जिम्मेदार क्यों है, मौन…

बताया जा रहा है कि भैरुंदा के ग्राम श्यामपुर से महागांव तक एक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका ठेका लेने वाली कम्पनी की मनमानी साफ देखी जा रही है। पहले सम्बधित निर्माण एजेंसी द्वारा श्यामपुर मिट्टी का उत्खनन किया गया अब गोरखपुर में मिट्टी का उत्खनन कर परिवहन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी भी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद भी कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिलना मिली भगत की ओर संदेह पैदा करता है।   

पटवारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल…

जबकि ग्रामीण स्तर पर पटवारी की नियुक्ति की गई है। जहां उन्हें प्रतिदिन अपने क्षेत्र का भ्रमण के साथ किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करना होता है तथा अपने हल्के में होने वाले अवैधानिक कार्य पर कार्रवाई की जाएं। परन्तु पटवारी का ओर कोई ध्यान होता नजर नही आ रहा है जिससे अवैध उत्खनन बढ़ता ही जा रहा है, जो कहीं ना कहीं पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

भाजपा नेताओं के संरक्षण में उत्खनन व परिवहन- कांग्रेस प्रवक्ता श्री शर्मा

वही अवैध उत्खनन के मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में बुधनी विधानसभा क्षेत्र में बेतहाशा अवैध रूप से माफिया उत्खनन कर परिवहन कर रहे है। कुछ ऐसे गांव चिन्हित कर लिए गया है जहां उत्खनन हो रहा, जैसे भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम निमोटा, श्यामपुर तथा गोरखपुर में उत्खनन कर परिवहन हो रहा है। लेकिन माइनिंग विभाग चुप्पी साधे हुए बैठा है।

कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!