शाहगंज पुलिस द्वारा नवीन तीन कानून के प्रसार प्रचार हेतु सेमिनार का किया आयोजन…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एंव पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी शशांक गुर्जर मार्गदर्शन में आज दिनांक 01-06- 2024 को थाना शाहगंज में 01 जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता BNS 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम BSA 2023) के सफल क्रियान्वयन और आमजन एंव समाज में जानकारी को देने के लिये पुलिस थाना शाहगंज ने किसान संगोष्ठी भवन शाहगंज में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में शाहगंज व बकतरा क्षेत्र के महेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष जनपत पंचायत बुधनी, शेखर गौर, नगर अध्यक्ष शाहगंज, पंकज रघुवंशी, एडीपीओ बुधनी, रामेश्वर यादव शासकीय अधिवक्ता, बी.एल. अहिरवार अधिवक्ता, पंकज वाडेकर, थाना प्रभारी शाहगंज व गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न कार्यालयो के अधिकारी व कर्मचारीगण, ग्राम सचिव व ग्राम कोटवार एंव छात्र- छात्राऐ व थाना शाहगंज के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुये।

उक्त कार्यक्रम में अतिथी वक्ता द्वारा नवीन आपराधिक कानून के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिको, छात्र-छात्राओ और महिलाओ को नए आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देते हुये उक्त कार्यक्रम के आयोजन का मकसद को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!