– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रेहटी नगर परिषद में नल-जल योजना के तहत नर्मदा नदी से जल रेहटी लाया जाएगा, 12 करोड़ क़ी लागत से यह कार्य होना है। नर्मदा जल मरदानपुर से लाया जा रहा है, जिसके लिए त्रिरू नारायण इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी को ठेका दिया गया है। जिसमे ठेकेदार द्वारा रेहटी क़ी कोठरी कॉलोनी, मुकाती कॉलोनी, वासुदेव कॉलोनी, मंडलोई कॉलोनी के सीसी सड़क मार्ग को बीच मे से फोड़कर पाइप लाइन डाली गई, एक माह से भी ज्यादा समय हो गए पाइप लाइन डाले पर ठेकेदार द्वारा फोड़े गए रोड को रिपेयर नही किया गया। जिससे बारिस होने पर कॉलोनी वासीयो को परेशानी का सामना करना पर रहा है, पूरी रोड टूटी पड़ी है जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लाने ले जाने मे कठनाई का सामना करना पड़ रह है। कॉलोनी के लोगो ने नगर परिषद को कई बार इस परेशानी से अवगत कराया पर अधिकारियो एवं ठेकेदार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही हैं।
कई बार दो पहिया वाहन वाले गिर कर घायल हुए एवं हमें भी आने जाने मे परेशानी हो रही हैं।
गोविन्द रघुवंशी, एडवोकेट
कोठरी कॉलोनी
मैने बहुत बार नगर परिषद को अवगत कराया पर कोई फायदा नहीं छोटे-छोटे बच्चों के साथ सभी को निकलने मे बड़ी परेशानी हो रही है।
कमलेश्वर दास वैष्णव
मंडलोई कॉलोनी
ठेकेदार को बोला हैं और नोटिस भी जारी कर दिया है, जल्द रिपेयर कार्य किया जाएगा।
बलराम कुशवाहा
इंजिनियर, नगर परिषद रेहटी
