13 ग्रामीण से मुक्त कराई 22 हैक्टेयर वन भूमि, पिपलानी वन परिक्षेत्र में की कार्यवाही…

19 नग सागौन सिल्लियो सहित 05 मोटर साईकल जप्त…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा 
लाड़कुई वन परिक्षेत्र के तहत वन भूमि को ग्रामीणों से मुक्त करने के चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार व शुक्रवार को 13 ग्रामीणों से 22 हैक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई है। वर्षों से वन भूमि पर इन लोगों के द्वारा कब्जा जमा रखा था। वन मंडल अधिकारी सीहोर एमएल डाबर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उइके के द्वारा अभी तक 47 हैक्टेयर से भी अधिक वन भूमि अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराई जा चुकी है। गुरूवार को वन विभाग का अमला वन परिक्षेत्र पिपलानी के कक्ष क्रमांक 369 आरएफ में पहुंचा और यहां निम्नलिखित अवैध रूप काबिज अतिक्रमण कारियों क़े विरुद्ध बेदखली कार्यवाही की गई।
1- शंकर पिता नंदलाल बारेला, 
2- प्रेम पिता अमसा बारेला, 
3- करण पिता खेतिया बारेला, 
4- गोलू पिता करण बारेला, 
5- जगदीश बारेला, 
6- रूपसिंह बारेला सभी निवासी ग्राम सिराली के कब्जे से 15 हैक्टेयर वन भूमि को मुक्त कराया गया है। 

वही शुक्रवार को वन अमला पिपलानी के कक्ष क्रमांक 369 आरएफ में वापस पहुंचा और यहा निम्नलिखित अवैध रूप काबिज अतिक्रमण कारियों क़े विरुद्ध बेदखली कार्यवाही की गई।
1- दौलत सिंह पिता कुशुम सिंह बारेला, 
2- श्रीराम पिता आशा राम बारेला, 
3- नवल सिंह पिता विशन बारेला, 
4- मिश्री लाल पिता जगन बारेला, 
5- सुख लाल पिता जगन बारेला, 
6- पठान पिता सुन्दर लाल बारेला,
7- प्रेम सिंह पिता दखन बारेला सभी निवासी ग्राम सिराली के कब्जे से वन भूमि को मुक्त कराया है। 

वही रेंजर प्रकाश चंद्र उइके का कहना है कि वन विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

19 नग सिल्लियो सहित 05 मोटर साईकल जप्त-

इस बीच वन परिक्षेत्र लाड़कुई द्वारा रात्रि गस्त क़े दौरान वन अमला ने ग्राम भिलाखेड़ा से भिलाई जंगल के रास्ते अवैध सागोंन की 19 नग सिल्लियो सहित 05 मोटर साईकल जप्त की। अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्य कर आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!