कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी में शामिल हुए जीतू पटवारी…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुदनी विधानसभा मे शुक्रवार को उप चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रेहटी तहसील के सलकनपुर मंदिर धर्मशाला में टिफिन पार्टी, बूथ प्रभारी, ओर बीएलए के साथ आयोजित की जमीनी ओर छोटे कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर दिल जीतने की कोशिश की। 

पीसीसी जीतू पटवारी ने कहा कि बुदनी उपचुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे ओर जीतेंगे। शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में रेलवे में और बायपास रोड में भू-अर्जन में गड़बड़ी को लेकर बुदनी विधान सभा में चार पांच दिन पैदल पद यात्रा करेंगे ओर उचित मुआब्जा दिलाएंगे। जीतू पटवारी पटवारी ने कहा की आज किसी की बुराई करने नहीं आया मै देवी दरबार में अपने परिवार के दिल की बात कर साथ भोजन करने आया हूँ। बुदनी में टिकिट का फैसला अब ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से बूथ कार्यकर्ता करेंगे। बुदनी, भेरुन्दा, रेहटी, शाहगंज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पटवारी ने आज मीटिंग में मेरा बूथ मैरा वैभव का नारा दिया गया, जो बुदनी विधान सभा में गूंजेगा।

    इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, राजीव गुजरती, राजकुमार पटेल, धर्मेद्र चौहान, गणेश तिवारी, विक्रम शर्मा मस्ताल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पटेल कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, अजय पटेल, मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु ठाकुर, रघुवीर पटेल, राधाकिशन नागर, महेश राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर नागर, भेरुन्दा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवी सिंह थारोल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बुधनी राजा यादव, कंचन शर्मा सलकनपुर सरपंच मंजू दायमा, गुड्डू पटेल विपत सिंह उइके, अर्जुन गौर, इसरार अहमद, मोती पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!