मीडिया द्वारा संज्ञान में आने के बाद एमपीआरडीसी विभाग से कराई जा रही मरम्मत…
बीते दिनों कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने भी खस्ताहाल सड़क को लेकर उठाया था सवाल, कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार…
बारिश रुकने के बाद होगा डामरीकरण- SDM
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बीते दिनों भेरूंदा से गोपालपुर के बीच मे बड़नागर से लेकर ईटावा तक मुख्य इन्दौर भोपाल मार्ग के खस्ताहाल होने की खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद एसडीएम द्वारा तत्परता दिखाते हुए, MPRDC विभाग को अवगत कराया गया था, नतीजन बुधवार से खस्ताहाल सड़क पर पेचवर्क का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि अभी कोपरे और मुरम से गड्ढे भरकर लेवल किया जा रहा है इसके बाद बारिश रुकने पर डामरीकरण किया जाएगा।
आपको बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने भी सड़क में घटिया निर्माण को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे एव भाजपा सरकार को घेरा था।
दरअसल बड़नागर से लेकर ईटावा तक सड़क मार्ग में बहुत बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे, जो बारिश में परेशानी का सबब बन रहे थे। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था जब इस मामले को लेकर भेरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को अवगत कराया तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एमपीआरडीसी विभाग को मुख्यमार्ग की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया एव उसमे जल्द दुरुस्त करने को कहा। नतीजन बुधवार को जेसीबी के माध्यम से कोपरे को फेला कर लेवल किया जा रहा है।
बीते दिनों कांग्रेस नेता ने भी घटिया निर्माण पर उठाए थे सवाल-
बीते दिनों कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने भी घटिया निर्माण को लेकर भाजपा सरकार को घेरा था। जिसमे भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की बात कही थी, साथ ही उन्होंने पहले हुए पेचवर्क में भी घटिया निर्माण होने के आरोप लगाए थे, जिसके कारण इतनी जल्दी मुख्यमार्ग खस्ताहाल हो गया साथ ही ठेकेदार पर कार्यवाही की बात कही थी।
कांग्रेस नेता, विक्रम मस्ताल
क्या कहना है-
बारिश के कारण बड़नागर से लेकर ईटावा मुख्यमार्ग में कुछ स्थान पर सड़क उखड़ गई थी, जिसका मीडिया द्वारा संज्ञान में आने के बाद एमपीआरडीसी विभाग द्वारा इसकी मरम्मत कराई जा रही है, जिसमे अभी कोपरा डालकर जेसीबी के माध्यम से समतल किया जा रहा एव बारिश रुकने पर इसमे डामरीकरण भी कराया जाएगा
मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम भैरूंदा
