वायरल बिडीओ पर प्रशासन ने लिया संज्ञान ब्रिज को कराया दुरुस्त, एसडीएम ने दी जानकारी…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
विगत दिनों से एक बिडीओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें ग्राम छिदगांव काछी के समीप कोलार नदी पर बने ब्रिज के सरिया निकलने से ग्रामीणों को जहां आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा था। वही सरियो से दुर्घटना होने की संभावनाएं भी जताई जा रही थी।  जिसकी जानकारी मीडिया द्वारा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी से लेने पर पुल को जल्द दुरुस्त करने की बात कही गई। 
बता दे कि विगत दोनों क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर थे, वहीं नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से कोलार नदी का पानी पुल से ऊपर बहने लगा जिसके चलते पुल क्षतिग्रस्त हो गया और कई जगह गड्ढे हो गए, जिसके कारण पुल के सरिया बाहर आ गए, जिसे जहां ग्रामीणों का आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा, तो वही सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिडीओ वायरल किया गया।
     वही वायरल बिडीओ पर संज्ञान लेते हुए, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी द्वारा पुल को दुरुस्त करने की बात कहते हुए ब्रिज कॉरपोरेशन को अवगत कराया। इसके बाद ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा ब्रिज को दुरुस्त करते हुए चूरी से गड्ढो को भर गया।

वायरल बिडीओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!