भैरुंदा पुलिस ने जुए की फड़ पर मारा छापा09 आरोपियों पर कार्यवाही कर उनके कब्जे से 30050/ रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा जुआ सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/07/2024 को मुखबिर सूचना पर सोनू एग्रो वेल्डिंग की दुकान भैरुंदा- इंदौर रोड ग्राम रुंजनखेडी में दबिश दी गई जहाँ पर ताश पत्तो से हार जीत का दाव लगाते हुए 09 व्यक्तियो के पास व फड से तीस हजार पचास रुपये व 52 ताश के पत्ते जप्त किये। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

आऱोपी का विवरण

  1. अजय सिंह पिता रघुवीर सिंह राजपूत उम्र 32 साल नि. रूजनखेडी
  2. सन्तोष पिता छगनलाल सोलंकी उम्र 45 साल नि. किसान मोहल्ला भैरूंदा
  3. रायसिंह पिता सूरत सिंह राजपूत उम्र 45 साल नि.रूजनखेडी
  4. कुमरे सिंह पिता शंकरलाल पंवार उम्र 32 साल नि.रूजनखेडी
  5. सतीश पिता अर्जुन सिंह यादव उम्र 45 साल नि.रूजनखेडी
  6. दीपक पिता कैलाश नायक उम्र 40 साल नि. रूजनखेडी
    07.बने सिंह पिता मेहरबान सिंह मालवीय उम्र 45 साल नि. सुनेड
  7. अनार सिंह पिता बलराम सिंह पंवार उम्र 45 साल नि.खरसानिया
  8. अभिषेक पिता मोहन जाट उम्र 21 साल नि. जमुनिया कला थाना गोपालपुर

सराहनीय योगदानउक्त कार्यवाही में प्रआऱ.दिनेश 176 जाट,प्रआर0 237 रामशंकर परते, प्रआर0 642 राममनोहर यादव,आर0 671 विपिन जाट , आर0 25 जितेन्द्र कीर, आर0 आशीष का सराहनीय योगदान रहा है।

भैरूंदा थाना पुलिस द्वारा नाबालिक को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द.

माता पिता द्वारा सगाई करने से नाराज होकर घर छोड़ कर चली गई थीं नाबालिक.

फरियादिया निवासी कन्नौद जिला देवास द्वारा अपनी नाबालिक लड़की उम्र करीबन 15 साल की बिना बताएं घर से चले जाने और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट करने पर थाना भैरूंदा में अपराध धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
थाना प्रभारी भेरूंदा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में अपृहरता की तलाश हेतु टीम गठित की गयी। दौराने तलाश टीम द्वारा दिनांक 30/07/24 अपहर्ता को हुलिए के आधार पर औबेदुल्लागंज बस स्टैंड पर घूमते हुए दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता के कथन लिए गए जिसके द्वारा अपनी सगाई करने से नाराज होकर बिना बताए घर से अपने नाना नानी के घर चले जाना एवं अपने स्वयं के साथ कोई भी घटना नहीं होना बताया। नाबालिक को सकुशल उसके माता- पिता के सुपुर्द किया गया।

सरहानीय भूमिका उपनिरीक्षक कुसुम कली , प्रधान आरक्षक 283 धर्मेंद्र गुर्जर ,प्रआर0 176 दिनेश जाट

भैरुंदा पुलिस ने अडीबाजी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा थाना भैरूंदा में दिनांक 28.07.2024 को पंजीबद्ध अपराध जिसमें आरोपी अर्जुन पंवार द्वारा फरियादी सतेंद्र बघेल जो फुल्की का ठेला लगाता हैं, के साथ अडीबाजी करने वाले आरोपी के खिलाफ तुरंत कठोर कार्य़वाही करने एवं गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को दिनांक 29/07/2024 को आरोपी अर्जुन पंवार पिता श्री राम पंवार उम्र 39 साल निवासी ग्राम सोठिया थाना भैरुंदा की पतारसी के दौरान आरोपी अर्जुन पंवार अपनी कार क्रमांक MP-04-CW-9278 को चलाते हुऐ पाए जाने पर उसे पकड़ा गया जिससे गाड़ी के कागजात मांगे गए जिसने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए एवं आरोपी शराब के नशे में वाहन चलाते हुऐ पाए जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त वाहन मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य धाराओं के तहत विधिवत जप्त की गई। एवं आरोपी से घटना के संबध में पूछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार करने बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।

आऱोपी का विवरण – अर्जुन पंवार पिता श्रीराम पंवार उम्र 39 साल निवासी ग्राम सोठिया थाना भैरुंदा

सराहनीय योगदानउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक धनश्याम दांगी, उनि राजेश यादव, प्रआऱ.दिनेश जाट, प्रआर. धमेंद्र गुर्जर, आर. दीपक जाटव, आर. आनंद, आर. आशीष, महिला आर वैशाली का सराहनीय योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!