ग्राम गोरखपुर में कुए मे कूदी किशोरी की मौत, 40 फीट गहरे कुए मे दो घंटे बाद मिला शव….

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भैरूंदा जनपद पंचायत क्षेत्र की गोरखपुर ग्राम पंचायत में एक किशोरी कुएं में कूद गई। दो घंटे बाद गोताखोरों ने उसके शव को कुएं से बरामद कर लिया। कुएं करीब 40 फीट गहरा है। करीब 30 फीट पानी भरा होने से रेस्क्यू में समस्या आई। उसकी मां ने कहा कि बेटी मेरे सामने ही डूब गई।
शारदा बाई ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इसलिए वह सदैव उसको अपने पास रखती थी। उसे अपने पास से दूर नहीं जाने देती थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मैंने उसे खाना खिलाया। इसके बाद वह बाथरुम जाने का बोलकर बाहर आ गई।
हमारे घर के पास ही कुछ दूरी पर हमारा कुआं बना हुआ है। बेटी के जाने के बाद जब मैं घर से बाहर निकली तो कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर वहां पहुंची तो बेटी उसमें दिखाई दी। मैं कुछ समझ पानी इससे पहले ही वह उसमें समा गई। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे 5-7 लोग वहां आ गए। उन्हें मैंने पूरा घटनाक्रम बताया इसके बाद दो लोग कुएं में कूदे और उन्होंने बताया कि बेटी कुएं की गहराई में है। पानी ज्यादा होने की वजह से उस तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। कुछ ही देर में बेटी मुझे छोड़कर चली गई। पता नहीं उसने ये कदम क्यों उठाया।
सरपंच प्रतिनिधि किशोर उइके ने बताया कि सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने से प्रधान आरक्षक मनोहर शर्मा, पटवारी राजू अहिरवार, चौकीदार किशोरी गाथले, रमेश हरियाले सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे। आसपास के गोताखोरों को भी बुलाया। रस्सी डालकर करीब दो घंटे तक तलाश की। तब बेटी हमें बरामद हुई। हालाकि तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!