रेहटी के प्राथमिक शाला की बारिश के चलते गिरी दीवार, पास खड़ी कार आई चपेट में एक हिस्सा डैमेज…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी क्षेत्र के रेहटी में प्राथमिक कन्या शाला स्कूल की भारी बारिश से बाउंड्रीबाल दीवार गिरी गई, जिससे पास खड़ी कार एक ओर से बुरी तरहा डेमेज हो गई, लेकिन इस हादसे मे कोई जन हानि नहीं हुई। 

वही स्कूल प्रबंधन से बात की तो बताया कि पूर्व मे यहा कक्षा संचालित की जा रही थी लेकिन एक परिसर होने के चलते अभी क्लास नही लग रही थी। 

  बता दे कि अगर क्लास लगती या बच्चे आसपास होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जबकि प्रशासन द्वारा जर्जर भवनो को लेकर आदेश जारी किए गए है, इसके बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। या किसी बडे हादसे का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!