बांधो के गेट खोलने से नर्मदा के जलस्तर में हुई बढोत्तरी, तटीय क्षेत्रों का प्रशासनिक अधिकारियो ने किया दौरा…

ग्रामीणो को दी सावधानियां बरतने की दी हिदायत…

बांधो के गेट खोले…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले तूफान पर है, तो वही मां नर्मदा ने अपना रोद्र रूप ले लिया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, तवा, कोलार व बरगी बांधों के भी गेट खोले गए। जिसके चलते नर्मदा के जलस्तर मे बढोत्तरी देखी जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा भी नर्मदा तटीय क्षेत्र में सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है।

अधिकारी पहुंचे नर्मदा तट…

इस दौरान एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी के साथ प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा बुधनी के भेरुंदा क्षेत्र के नर्मदा तटीय क्षेत्रो का दौरा किया गया। वही तटीय क्षेत्र के ग्रामीणो को सावधानियां बरतने की हिदायत दी गई।

लिया जायजा...

बता दे कि लगातार बारिश से तवा, कोलार व बरगी तीनो बांधो के विगत दिनों कोलार बांध के गेट खोले गए, तो वही बरगी ओर तवा नदी बांध के गेट खोले जाने के बाद अब नर्मदा के जलस्तर में बढोत्तरी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!