देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, नगर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा SDM ने की अपील…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया गया है जो पंद्रह अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशवासियों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी पर अपनी फोटो के साथ तिरंगे को लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की।

 इसी संदर्भ मे भेरूंदा नगर परिषद द्वारा 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, तिरंगा यात्रा नगर के सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए, कृषक संगोष्ठी भवन पर समापन किया जाएगा।

SDM भेरूंदा…

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, जन प्रतिनिधि समस्त शैक्षणिक संस्थान के छात्र छात्राऐ शिक्षक, नगरवासी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा…

वही नगर भेरूंदा में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए, अपने निवास पर तिरंगा फहराया तो वही नगर वासियों एवं प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने व अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!