हर घर तिरंगा अभियान की धूम: लाड़कुई हुआ तिरंगा मय, निकाली गई तिरंगा रैली

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स की डीपी बदलकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। वही पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। भैरुंदा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देशक्ति का जुनून देखा जा रहा है, क्षेत्र में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।
गौरतलब है कि शहर-शहर गली-गली इस अभियान में लोगों की जनभागीदारी बढ़ती जा रही हैम शैक्षणिक संस्थान व कार्यालय अधिकारी/कर्मचारी द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में तहसील भैरुंदा के ग्राम लाड़कुई में ग्राम पंचायत के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जो ग्राम के हाई स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गो से होकर दुर्गा मंदिर चौराहे, मुख्य बाजार, सुभाष चौक, भेरू चौक से होते हुए, पुन: हाईस्कूल प्रांगण पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। 

हाथ मे तिरंगा और देशभक्ति के जयघोष के साथ निकाली गई रैली

तिरंगा रैली में ग्राम के समस्त शासकीय व अशासकीय स्कूली छात्र-छात्राओ शामिल हुए। वही नन्हे बच्चे के हाथो मे तिरंगा लिए भारत माता की जयघोष लगाते चलते नजर आएं। इस दौरान एक साथ हजारो की संख्या मे लहराते तिरंगे मन को मोह रहे थे।

यह संस्था के छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम लाड़कुई के शासकीय हाईस्कूल, शासकीय कन्या हाईस्कूल, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के साथ ग्राम के अशासकीय स्कूलो मे न्यू अथोराइज कान्वेंट स्कूल, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल, यूथ कान्वेंट स्कूल, लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर स्कूल एवं कन्या छात्रावास की छात्राओ के साथ शाला स्टाफ मौजूद रहा।

तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!