– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर पूरा देश शर्मसार है। इसी को लेकर पूरे देश में जगह-जगह रेलिया, प्रदर्शन, कैंडल मार्च सभी अपने स्तर से विरोध कर रहे हैं। ताकि अपराधियों सख्त से सख्त सजा मिले।
ग्राम लाड़कुई में देर शाम प्रदर्शन…
इसी को लेकर बुधनी के भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई मे स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण जन द्वारा ग्राम के पावर हाउस से कैंडल मार्च निकाला गया। जो ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए, दुर्गा मंदिर चौराहे पर समापन किया गया।
इस दौरान मौजूद ग्रामीण द्वारा महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।
डॉक्टर प्रियांका सेन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई
डाॅक्टर राज मीना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई
