ड्युटी से लौट रही महिला के साथ युवक ने की मारपीट, प्रकरण दर्ज…

बुधनी विधानसभा में अपराधियों के हौसले बुलंद, नही रूक रही बारदात…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

मामा के क्षेत्र मे बहन-भांजिया सुरक्षित नजर नही आ रही है, आए दिन महिलाओ एवं बालिकाओ के साथ मारपीट व छेडछाड की घटनाए देखने को मिल रही है, जहा विगत दिनो एक छात्रा के साथ छेडछाड का मामला प्रकाश मे आया था। तो वही अब बुदनी मे ड्यूटी से घर लौट रही महिला के साथ युवक ने रंगदारी दिखाते हुए मारपीट कर दी, इस घटना मे महिला घायल हो गई।

पीडित महिला…

बताया जा रहा है कि बुदनी मे एक महिला ज़ब ड्यूटी से अपने घर लौट रही थी, तबही अन्नू खान नाम के एक युवक ने महिला से रंगदारी दिखाते हुए पैसे मांगे ज़ब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने महिला के साथ मारपीट कर दी, जिससे महिला घायल हो गई, वही आरोपी मोके से फरार हो गया है।
वही महिला को परिजनों ने सिविल अस्पताल बुदनी लाये, जहाॅ महिला का उपचार जारी है। वही परिजन का कहना है कि उक्त युवक इससे पूर्व भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है।

परिजन

वही बुदनी थाना प्रभारी ने बताया कि अन्नू खान पर पहले भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चैनसिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी बुदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!