भैरूंदा पुलिस ने अङिबाजी करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार…

आरोपियो के विरुद्ध पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई

बुधनी विधानसभा में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुदनी विधान सभा मे आए दिन अड़ीबाजी की घटनाओ मे बढोतरी देखी जा रही है, कुछ दिन पूर्व बुदनी मे भी एक महिला के साथ एक युवक द्वारा अड़ीबाजी कर शराब के लिए रूपए मांगने का मामला सामने आया था, जहाँ महिला द्वारा रूपये नही देने पर महिला के साथ मारपीट की गई थी।
वही बुदनी विधान सभा के भेरुंदा से अडीबाजी का मामला सामने आया है, जहाॅ दिनांक 17 अगस्त2024 को फरियादी अक्षय पिता मोकल सिहं निवासी चिचलाय खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई की, कि दिनांक 17 अगस्त2024 के दोपहर लगभग 01 बजे भेरूंदा आईटीआई कालोनी रास्ते में मुझे पुराने मंदिर के पास मेरे पुराने परिचित अभिषेक उईके, रोहित उर्फ कल्ला, आकाश उईके मिले जो मुझसे बोले की शराब पीने के लिए 1000/- रुपए दे मैंने बोला की मेरे पास पैसे नहीं तो आकाश उईके अङीबाजी करते हुए बोला की कल्ला भाई ने 1000/- रुपए मांगे है, तो तुझे देने ही पङेगे। मैंने रुपए देने से मना किया तो अभिषेक और रोहित उर्फ कल्ला तथा आकाश उईके थप्पङ मुक्को से मारपीट की तीनो बोले कि यदि तूने हमारी थाने में रिपोर्ट किया तो तुझे जान से खत्म कर देगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भेरुंदा ने अपराध अंतर्गत धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3), 3 (5) बी.एन.एस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अङीबाजी करने वाले युवको के खिलाफ कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा द्वारा एक टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम को दिनांक 22 अगस्त 2024 को दो आरोपी-
1. आकाश उईके पिता अमर सिहं निवासी गोङी मोहल्ला भैरुंदा
2. अभिषेक पिता हेमराज इक्के निवासी भैरुंदा की तलाश करते हुए, उनके निवास स्थान के सामने मिले जिससे पूछताछ करने पर जिन्होंने जुर्म करना स्वीकार करने पर दो आरोपिय़ों को गिरफ्तार किया गया।

वही दो अरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेजा गया। दोनों आरोपी के विरूद्ध पूर्व में मारपीट के अपराध पंजीबद्ध होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!