आदिवासी युवक से फिर हैवानियत, मिल में बेरहमी से पीटा वीडियो हुआ वायरल, मिल मालिक सहित दो अन्य पर एफआईआर…

मिल पहुॅचा प्रशासन , जांच में पाई गई कई खामियां, पंचनामा भी बनाया…

02 महीने पुराना वीडियो अब एफआईआर दर्ज, जान से मारने की धमकी से सहमा रहा पीड़ित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर के प्रतिष्टित व्यापारी के मिल में एक आदिवासी युवक से बर्बरता पूर्वक डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया और ना सिर्फ बेरहमी से पिटाई की बल्कि इसका वीडियो भी बनाया ओर जान से मारने की धमकी देकर मुह बन्द करा दिया गया हालांकि ये वीडियो दो माह पुराना बताया जा रहा है लेकिन मिल मालिक द्वारा मामले को रफा दफा करने से मामला थाने तक नही पहुचा लेकिन अब ये वीडियो वायरल होने के बाद मिल मालिक सहित डंडों से पिटाई करने बाले अन्य दो युवकों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित कर दी गई है। इसके संबंध में आदिवासी सेवा समिति भेरूंदा द्वारा भी एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को आवेदन सौपकर कार्यवाही की मांग की थी। वही एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी द्वारा मिल पहुंचकर जांच की तो कई खामियां मिली, जिसे मौके पर पंचनामा बनाया गया एव दस्तावेज की पड़ताल जारी है।
दरअसल बीते दो माह पूर्व नगर के सतीश ट्रेडर्स मिल में हम्माली के पैसे मांगने पर आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटते हुए उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है वीडियो में एक आदिवासी युवक को दो युवक डंडे से पिट रहे है एव वीडियो भी बनाया जा रहा है अब इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद फरियादी धर्मेंद्र कासदेकर पिता काड़मा कासदेकर निवासी दामजीपुरा थाना मोहदा की शिकायत पर मिल मालिक सहित युवक को पीटने वाले दो अन्य प्रदीप एव कुंदन पर अपराध क्रमांक 0396 धारा 294/323/34/506 एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1) द / 3(1) ध / 3(2) व के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरियादी द्वारा एफआईआर में हम्माली के रुपये मांगने पर मिल मालिक द्वारा अन्य कर्मचारियों से पिटवाने का आरोप लगाया साथ ही बताया कि शिकायत करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वही एक निजी अखबार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले पर बैतूल पुलिस अधीक्षक द्वारा भी वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, मोहदा थाने मे एफआईआर दर्ज की गई।

जांच के लिए मिल पहुंचे अधिकारी, जांच में कई खामियां, बनाया पंचनामा…

युवक से मारपीट के वीडियो वायरल होने के मामले में एफआईआर होने के बाद एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, नगर परिषद सीएमओ प्रफुल गठरे, पटवारी राजेश धनवारे जांच के लिए मोके पर पहुचे जांच में मोके पर कई खामियां पाई जिसका पंचनामा बनाया गया। वही मोके पर पहुंचे एसडीएम से रहवासियों ने भी नाराजगी जताई। वही अब मिल संचालन सम्बंधित दस्तावेज की जांच की जा रही है इसके आगे नियमानसुर कार्यवाही की बात कही।

वायरल बिडीओ….

इनका कहना है

आज एसडीएम महोदय को आदिवासी सेवा समिति भेरूंदा द्वारा ज्ञापन सौपा गया जिसमें बीते 20 जून को सतीश सेठ की मिल में हमारे दो आदिवासी युवक धर्मेंद्र व नितेश निवासी दामजीपुरा बैतूल से प्रदीप, कुंदन एव मिल मालिक द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई हम चाहते है इसमें एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के में मामला दर्ज हो
आवेदनकर्ता, आदिवासी सेवा समिति…

नगर के सतीश ट्रेडर्स मिल में दो आदिवासी युवकों से मारपीट मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है हालांकि ये दो माह पुराना है वीडियो के आधार पर मारपीट करने बाले मिल मालिक सतीश सेठ कर्मचारी प्रदीप व कुंदन सहित तीन लोगों पर एससीएसटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित की गई है, चूँकि दो आरोपी राजस्थान के है उनके लिए टीमे रवाना कर दी गई है आज एसडीएम साहब एव हमारे द्वारा घटना स्थल की जांच की गई है।
दीपक कपूर, एसडीओपी भैरूंदा…

आज आदिवासी युवक से मारपीट करने के मामले में सतीश ट्रेडर्स स्थित मिल में पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वही भैरूंदा थाने द्वारा भी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, अब मिल संचालन सम्बंधित दस्तावेज मंगाए है दस्तावेजो की जांच पड़ताल कर जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्यवाही के लिए कलेक्टर महोदय को भेजा जाएगा
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम भैरूंदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!