– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधनी फते करने को लेकर विधायक व पूर्व विधायको को मैदान मे उतारा है ओर आज बुदनी विधानसभा के सभी मंडलम स्तर पर कार्यकर्ताओ की बैठक ली।
वही बुधनी विधानसभा में कांग्रेस ने अपनी जमीनी तैयारी प्रारम्भ कर दी है, इसी के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक विधायक एवं पूर्व विधायक बुदनी के सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के साथ आगामी उपचुनाव हेतु बैठक की गई।
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुदनी के शाहगंज पहुंचे ओर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। वही मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बुधनी कांग्रेस का गढ़ है, परस्तिथियां और उस समय मुख्यमंत्री के चलते लोगों का झुकाव था। लोगों की सोच विचार धारा कांग्रेस की है। कांग्रेस पार्टी टिकाऊ है, देश को आजाद कराया, विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
