रेहटी में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर जिले के रेहटी में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा रेहटी के पुराने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की जहां कांग्रेस के नेताओं ने अपने उद्बोधन में सरकार के खिलाफ जमकर बरसे, ओर कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, वही अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने मूंग खरीदी में जो घोषणा की थी, उसका ठीक से मूल्य नहीं दे रही है। प्रदेश में दिनों दिन महिलाओं के प्रति अत्याचार हो रहे हैं, सरेआम बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुपचाप बैठी है। वही कांग्रेस ने कहा कि हम पुलिस की लाठी और आंसू गैस से डरने वाले नहीं हैं, हम जनता की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे। वही सभी कांग्रेस नेता एकजुट होकर रेहटी कार्यालय पहुंचे ओर तहसीलदार को विभिन्न माॅगो को लेकर ज्ञापन सौपा।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल, मंगल सिंह ठाकुर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, विष्णु प्रसाद ठाकुर, रघुवीर सिंह पटेल, उमाशंकर नागर, मलखानसिंह चंद्रवंशी, विजय वर्मा, अमित अर्जुन पटेल, राजेंद्र गुप्ता, विपत उईके, गोविंद पांडे, मेहताब सिंह चौहान, दुष्यंत मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!