ग्राम पंचायत इटावा खुर्द का मामला…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही, को लेकर ग्राम इटावा खुर्द के ग्रामीण पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्राम पंचायत में हो रहा है भ्रष्टाचार, अनिमिताए और लापरवाही को लेकर एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा किए गए, भारी भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की।

बता दे कि कई दिनों से ग्राम पंचायत इटावा खुर्द में सरपंच व सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, अनिमिताए एवं लापरवाही को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार जनपद पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर को आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणजन भोपाल पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।

वही ग्रामीणों का कहना है कि हमारे द्वारा ग्राम में हो रहे, भ्रष्टाचार को लेकर कई बार जनपद पंचायत भेरूंदा सीईओ को अवगत कराया। इसके बाद जिला कलेक्टर को भी आवेदन दिया गया। लेकिन कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं होने के कारण हमने अब पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान से गुहार लगाई गई है।
क्या लिखा ज्ञापन में-
हम ग्रामीणो द्वारा कई बार सरपंच व सचिव की शिकायत कर चुके हैं, ग्रामीणों को बिना बताए व बिना बैठक आयोजित कर कई प्रस्ताव पास कर लेते हैं, जिससे कि हमे ग्राम पंचायत में विभिन्न मद से आने वाली राशि का पता ही नहीं चलता है। हमारे द्वारा ऑनलाइन जांच कराई गई, तब कई निर्माण कार्य के नाम पर शासकीय राशि निकाल ली गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है, जबकि इन राशियों को निकालने की जानकारी सब इंजीनियर को पता रहती है, जिससे सब इंजीनियर व अधिकारी की मिलीभगत का संदेह हम ग्रामीणों को है।
निम्न कार्यों के नाम पर निकल गई राशि- जो इस प्रकार है।
ग्राम पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य इटावा खुर्द 02,40,000/-रू.
प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य इटावा खुर्द 07,51,000/-रू.
मुक्तिधाम निर्माण कार्य सांसदनिधि 20,00,000/- रु.
योजना गोण खनिज धर्म स्थल मरम्मत कार्य बेड़ापानी 12,00,000/-रू
सीसी रोड निर्माण कार्य मेंनरोड से जामसिंह के घर तक 03,67,000/-रू
आंगनबाड़ी केंद्र इटावा खुर्द, आंगनबाड़ी केंद्र किशनपुर आंगनबाड़ी केंद्र डूंगलापानी लगभग 13,50,000/-रू. सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 03,44,000/-रू. स्वीकृत हुए, लेकिन कार्य नहीं हुआ।
आदिवासी वित्तीय विभाग निर्माण कार्य टीनसेड़ बेड़ापानी 15,00,000/- रु. स्वीकृत हुए, लेकिन कार्य नहीं हुआ।
मांगलिक भवन इटावा खुर्द में मुंडा बारेला के घर के पास बनाया गया। लेकिन पूर्ण नहीं किया गया, वर्तमान में भूसा भरा हुआ है।
पीएम आवास व व्यक्तिगत शौचालय में भी भ्रष्टाचार किया गया है, इस हेतु अपात्र लोगों से पैसे लेकर लाभ दिया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट के नाम पर कई लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
उक्त सभी कार्यों की जांच करवाकर सरपंच व सचिव पर कार्यवाही की जाए, इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा एक पंचनामा भी तैयार कर आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।
