आदिवासी मजदूर की वेयर हाउस में संदिग्ध मौत, भेरुंदा मे किया प्रदर्शन, थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
आदिवासी सेवा समिति एवं मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति कांग्रेस तहसील भैरुंदा के तत्वावधान में गत दिनों आदिवासी मजदूर की वेयर हाउस में संदिग्ध मौत को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगे की गई है, जिसमें उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर वेयरहाउस के मालिक जिसकी भूमिका संदिग्ध है, उस पर मुकदमा दर्ज किया जाए। वही घटना के सभी अभियुक्तों को कानूनन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, तो वही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। आदिवासी सेवा समिति एवं मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि विगत दिनो जैन वेयरहाउस लाडकुई में मुकेश पुत्र राधेलाल उइके उम्र 25 वर्ष ग्राम लाडकुई वेयरहाउस में हम्माली का काम करता था। उसकी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई है। मृतक सुबह 09 बजे काम करने गया था और शाम 05 बजे ग्रामीणजनों से परिवार को पता लगा कि मुकेश मृत अवस्था में वेयरहाउस के गेट पर पड़ा हुआ था। इसको लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मांगे शीघ्र पूरी की जाए। हमारी मांगे यदि निश्चित समय में पूरी नहीं की गई तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा।

थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ मध्यप्रदेश आदिवासी काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, बुदनी विधानसभा से प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल, यूथ काग्रेस अध्यक्ष संजय पटेल, यूथ काग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार पटेल, बलराम सीराम, अशोक इरपाचे, वरिष्ट काग्रेस नेता भंवर सिंह काबरे, विजय वर्मा शामिल थे।

आदिवासी काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!